प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज। ईसीसी में एनएसएस शिविर के दूसरे दिन प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेंद्र अग्रहरी ने समाजसेवा को धर्म मानने पर जोर दिया। डॉ. सूरज गुणवंत और डॉ. जॉन कुमार ने देश सेवा के महत्व को बताया। द्वितीय सत्र में काव्यपाठ प्रतियोगिता हुई, जिसमें अभिज्ञान ने प्रथम, आशीष व श्रद्धा शुक्ला ने द्वितीय और मंगलेश व प्रदीप मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन ओम शुक्ल और आशीष पाल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...