आगरा, मार्च 26 -- कावेरी मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा का गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसे श्री राम लीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल और आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने किया। कथा व्यास पंडित श्री भगवान ने श्री राम कथा का महात्म्य बताते हुए कहा कि यह कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला मार्ग है। श्रीराम का चरित्र हमें विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, संयम और सत्य का पालन करना सिखाता है। कथा श्रवण से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। कार्यक्रम में कन्हैयालाल अग्रवाल, देवेन्द्र अग्रवाल, आरके श्रोत्रिय, कन्हैया भटीजा, अतुल बंसल, गिरीश कुमार गुप्ता, राम प्रकाश अग्रवाल, राकेश गर्ग, अनुराग अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, तुषार...