नई दिल्ली, अगस्त 13 -- दक्षिण भारत के 2 राज्य कावेरी नदी के पानी को लेकर आपस में भिड़ गए हैं। कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) द्वारा तमिलनाडु को पानी छोड़े जाने के आदेश के खिलाफ कर्नाटक में विरोध की आग भड़क उठी है। इस फैसले के सामने आते ही राज्य के किसानों और अलग-अलग कन्नड़ संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वहीं गुरुवार को कर्नाटक बंद का आह्वान किया गया है। बंद का असर कई सेवाओं पर पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक कन्नड़ चलावली वटल पक्ष के संयोजक वाटल नागराज के नेतृत्व में कई कन्नड़ और किसान संगठनों ने बंद को समर्थन दिया है। राज्य में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक तक बंद रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच की सीमा को भी बाधित करने की चेतावनी दी है। वटल नागराज के मुताबिक, बेलगावी से चामराजनगर और मंगलुरु से कोलार तक 2,...