गाज़ियाबाद, जून 25 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव असालतनगर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आराम कर रहे कांविड़यों के दो मोबाइल और नगदी चोरी कर ली। मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी रविन गोस्वामी अपने साथी सुजल और हनी के साथ कांवड़ लेकर राजस्थान के काली खोली जा रहे थे। बुधवार रात गांव असालतनगर स्थित हनुमान मंदिर में रुके थे। रात के समय तीन बदमाशों ने उनके पास से दो मोबाइल व 19 हजार की नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- काविड़यों के मोबाइल व नगदी चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...