रांची, जून 23 -- रांची, संवाददाता। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) परिवार कल्याण संस्था (सीडब्ल्यूए) कावा के 31वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को ग्रुप केन्द्र सेम्बो रांची परिसर में विभिन्न कल्याणकारी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम क्षेत्रीय कावा अध्यक्ष संगीता लाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। संगीता लाल ने संगठन के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कावा हमेशा से परिवारों के कल्याण, सशक्तिकरण और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने महिला सदस्यों को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- कावा का 31वां स्थापना दिवस मनाया गया मौके पर बच्चों और महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मेहंद...