कावड़ यात्रा को निर्विघ्न संपन्न करने में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण:चौबे
देहरादून, जुलाई 4 -- नई टिहरी। आगामी कांवड़ यात्रा के मध्यनजर एसएसपी श्वेता चौबे ने अधिकारियों के साथ मुनिकीरेती क्षेत्र में यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ट्रैफिक,पार्किंग सहित अन्य व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कहा कि कावड़ यात्रा को सफलता पूर्वक निर्विघ्न संपन्न करने में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण है। शनिवार को एसएसपी श्वेता चौबे ने ऋषिकेश बॉर्डर,कैलाश गेट,शिवानंद गेट,मुख्य कांवड़ यात्रा मार्ग,नीलकंठ मार्ग,पार्किंग स्थलों,बैरिकेडिंग प्वाइंट,ट्रैफिक डायवर्जन स्थलों,घाटों,संवेदनशील,भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों,पुलिस सहायता केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने प्रत्येक प्वाइंट पर उपलब्ध संसाधनों, पुलिस बल की तैनाती,भीड़ नियंत्रण व्यवस्था तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की समीक्षा की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.