अमरोहा, जुलाई 28 -- गजरौला, संवाददाता। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने और दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया है। यह व्यवस्था 30 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। वहीं माह के चारों सोमवार व तथा 11 अगस्त को महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष डायवर्जन लागू रहेगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नेशनल हाईवे पर आवश्यकता पड़ने पर जीरो ट्रैफिक प्लान भी लागू किया जाएगा。 यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा ट्रैफिक प्लान : दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 30 जुलाई से 12 अगस्त तक रहेगा रूट डायवर्जनडायवर्जन योजना डायवर्जन योजना के तहत अमरोहा से दिल्ली जाने वाले वाहन अतरासी तिराहा, अतरासी पुलिस चौकी, हसनपुर-मंगरौला मार्ग होते हुए गंगा एक्सप्रेस-वे, खड़लिया कट, सिम्भावली और हाप...