लखनऊ, सितम्बर 27 -- अलीगंज और समिट बिल्डिंग में पकड़े गए अमेरिकन से ठगी के काल सेंटर गिरोह में कई व्यवसायी और बीपीओ कंपनियों के अधिकारी भी शामिल थे। जालसाजों के पास से मिले डेटा में कई चौकाने वाले राज पुलिस और साइबर टीम को पता चले हैं। उसके आधार पर टीमें गिरोह में शामिल अहमदाबाद, पश्चिम बंगाल व गोवा के व्यवसायी और बीपीओ कंपनी के अधिकारियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। बीपीओ से कर्मचारियों की होती थी सप्लाई

साइबर टीम की जानकारी साइबर टीम के मुताबिक, बीपीओ से जुड़े अधिकारी और मालिकान गिरोह को एक्सपर्ट कर्मचारी मुहैया कराते थे। यह कर्मचारी ऐसे होते थे जो अंग्रेजी में भी बात कर लेते थे। इन्हें 15 दिन की ट्रेनिंग दी जाती थी फिर अमेरिकन से ठगी कराने की जिम्मेदारी दे दी जाती थी। अमेरिकन ड्यूटी आवर्स में काल सेंटर में बैठकर यह लोग प्रति दिन ...