औरंगाबाद, नवम्बर 12 -- सदर प्रखंड के जम्होर के काल भैरव मंदिर में काल भैरव महोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में बाबा काल भैरव जयंती के अवसर पर महोत्सव का आयोजन किया गया। प्राचीन काल भैरव मंदिर के प्रांगण में सर्वप्रथम बाबा काल भैरव की विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक शिवनाथ राम एवं उपसरपंच सतीश वर्मा के आह्वान पर अधिवक्ता अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी ऋषि कुमार सिंह चंदेल ने किया। मुख्य अतिथि जम्होर विकास मंच के संयोजक सुरेश विद्यार्थी की उपस्थिति रही। कहा कि जम्होर का काल भैरव मंदिर अति प्राचीन है। जम्होर ग्राम के स्थापना काल से ही काल भैरव बाबा की स्थापना की गई थी। जम्होर ग्राम प्राचीन धार्मिक एवं ऐतिहासिक ग्राम के रूप में जाना जाता है। ज...