काल भैरव मंदिर से 11 दलाल गिरफ्तार
वाराणसी, मई 25 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने काल भैरव मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता और सुगम दर्शन कराने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतों पर सोमवार को छापेमारी की। इस दौरान 11 दलालों को गिरफ्तार किया गया। एसीपी कोतवाली विजयप्रताप सिंह खुद पुलिस टीम के साथ सादे कपड़ों में श्रद्धालु बनकर मंदिर पहुंचे थे। जांच में खुलासा हुआ कि मंदिर के आसपास कुछ लोग श्रद्धालुओं को वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर रुपये वसूल रहे थे।
ये हुए गिरफ्तार सोमवार सुबह एसीपी सादे वेश में पुलिसकर्मियों के साथ मंदिर क्षेत्र पहुंचे। पुलिस टीम ने श्रद्धालु बनकर कुछ संदिग्ध लोगों से संपर्क किया और जल्द दर्शन कराने की बात कही। इस दौरान कई लोग पैसों के बदले लाइन से अलग प्रवेश और विशेष दर्शन कराने की बात करते मिले। तब पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मंदिर परिसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.