वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इशांत शर्मा गुरुवार रात श्री काल भैरव मंदिर पहुंचे। महंत गौरव मिश्रा ने विधिविधान से पूजा कराई। इशांत के साथ आईपीएल की टीम गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी, फुटबॉलर विक्रांत सिंह भी थे। इशांत शर्मा ने शयन आरती भी देखी। शुक्रवार शाम इशांत दशाश्वमेध घाट पर विश्वविख्यात गंगा आरती में भी शामिल हुए। ज्ञात हो इशांत शिवपुर निवासी अंतर्राष्ट्रीय बॉस्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह के पति हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...