मुंगेर, मई 1 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ जिस तेजी से ऊपर जा रहा है, उसने आम लोगों की नींद उड़ा दी है। खासकर बीते मंगलवार को हुए भीषण सडक दुर्घटना में हुई तीन बेकसूर की मौत ने सबों को झकझोर दिया है। एनएच-80 हो या विभिन्न संपर्क मार्ग, हर जगह खून से सनी सड़कें प्रशासन के दावों और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं। विडंबना यह है कि लगातार हो रही इन मौतों के बावजूद न तो वाहन चालक अपनी आदतों में सुधार कर रहे हैं और न ही संबंधित विभाग इन हादसों पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस योजना बना पा रहा है। ​ यह भी पढ़ें- एनएच-80 हादसे के बाद जमालपुर पुलिस की कार्रवाई में तेजीसड़क सुरक्षा की स्थिति मुंगेर जिले से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर ओवरस्पीडिंग अब एक आम बात हो गई है। भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार...