हल्द्वानी, अक्टूबर 2 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। कुमाऊं की सड़कें सफर कर रहे लोगों के लिए काल बन रही हैं। लालकुआं के हल्दूचौड़ में गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में किशोरी की मौत जैसे सैकड़ों की जानें इन सड़कों पर लील गई हैं। करीब साढ़े तीन सौ लोगों की कुमाऊं में इस साल आठ महीने में सड़क हादसों में जान जा चुकी हैं। अगर महीने के औसत की बात करें तो प्रतिमाह 44 लोग हादसों में जान गंवा रहे हैं।

पुलिस विभाग से मिली जानकारी पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 31 अगस्त 2026 तक कुमाऊं के छह जिलों में 530 सड़क हादसे हो चुके हैं। जिनमें 349 लोगों की मौत हो गई जबकि 393 लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा हादसे मैदानी जिलों नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में हुए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो ऊधम सिंह नगर सड़क हादसों में सबसे आगे है। यहां 326 सड़क हादसों में 228 ...