भागलपुर, फरवरी 18 -- महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा रामेश्वर सेवा समिति के द्वारा प्रखंड के रघुचक अन्हार स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा को लेकर चंडीगढ़ से आए राम कथा वाचक कुंदन जी महाराज ने राम कथा के तीसरे दिन मुख्य रूप से भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव (राम जन्म), कौशल्या माता की खुशी, बधाई गीत, और बाल लीलाओं का वर्णन विस्तार पूर्वक श्रद्धालुओं को सुनाया। इस प्रसंग में देवताओं द्वारा फूलों की वर्षा, दशरथ के महल में आनंद और प्रभु के दिव्य रूप की झांकी की प्रस्तुति दी गई, जिसे देखकर स्थानीय लोग मंत्रमुग्ध रह गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...