संभल, जुलाई 1 -- कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे जनपदवासियों को मंगलवार को मौसम ने बड़ी राहत दी। सुबह होते ही आसमान पर काले बादलों ने डेरा जमा लिया और ठंडी हवाएं चलने लगीं। मौसम के अचानक बदले मिजाज से तापमान में गिरावट महसूस की गई और लोगों ने राहत की सांस ली। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। जिससे वातावरण सुहाना हो गया। हालांकि शाम तक बारिश नहीं होने से लोगों की उम्मीदें अधूरी रह गईं। अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। जनपद में पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित था। यह भी पढ़ें- राहत की उम्मीद, जल्द बरसेंगे बादल, गिरेगा पारा बाजारों और सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही कम हो गई थी, लेकिन मंगलवार को मौसम सुहाना होने के कारण लोग घरों से बाहर निकले और पार्कों व सार्वजनिक स्थानों...