फतेहपुर, जुलाई 20 -- फतेहपुर। दो दिनों से आसमान में उमड़-उमड़ कर रहे बादलों से किसानों में बारिश होने की आस बढ़ी थी लेकिन अच्छी बारिश न होने के कारण किसान अभी भी मायूस नजर आ रहे हैं। हालांकि दो दिन बादल और बूंदाबांदी से मौसम तो सुहाना हो गया और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत भी मिली लेकिन अभी भी टुकड़ों में हो रही बारिश से खासकर धान किसानों में काफी निराशा है। जुलाई माह के अंतिम पखवारे में भी किसान खासे मायूस हैं। रविवार की भोर पहर से पूरे जिले में छाए बादलों के बाद भी अच्छी बारिश का इंतजार है। यह भी पढ़ें- जिले में अच्छी बारिश नहीं होने से धान की रोपाई पर बढ़ा संकट रविवार को लगभग पूरे दिन बूंदाबांदी होती रही लेकिन तेज बारिश नहीं हुई। सोमवार को भी बादल उमड़ते घुमड़ते रहे लेकिन मेघा नहीं बरसे। इनदिनों धान किसान खासे परेशान हो रहे हैं। किसानों का ...