रुडकी, मार्च 7 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार को जनविरोधी बताया। जिला कांग्रेस कमेटी महानगर के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गृहमंत्री को काले झंडे दिखाने की रणनीति बना चुके थे। हालांकि, प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए उनके कैंप कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर कार्यकर्ताओं को हरिद्वार की ओर कूच करने से रोक दिया। जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...