नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- शाम के समय की भूख को शांत करना हो या फिर सुबह नाश्ते में कुछ हेल्दी खाना हो तो काले चने से बने स्नैक्स आपके लिए बेहतरीन हो सकते हैं। काले चने से आप चाट के अलावा कबाब रोल भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए पनीर और चने का इस्तेमाल किया जाता है और इसी वजह से इसमें प्रोटीन की मात्रा काफी अच्छी होती है। इसे आप बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं। बस बच्चों के लिए जब इसे बनाएं तो इसमें मिर्ची की मात्रा थोड़ी कम रखें। सीखिए आप कैसे बना सकते हैं काले चने के कबाब वाला हाई-प्रोटीन रोल।काले चने के कबाब वाला रोल बनाने की सामग्री - काला चना 2 कप (रात भर या 6-7 घंटे के लिए भिगो दें) - तेल 1 छोटा चम्मच - घी 1-2 छोटे चम्मच - 100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर - 1 मीडियम आकार का प्याज - 2 हरी मिर्च - 8 से 10 लहसुन की कलियां -1 इंच बारी...