मुजफ्फर नगर, जून 8 -- जानसठ। जानसठ नगर में प्रवेश द्वार पर नगर पंचायत के द्वारा काले गेट का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष रोहित खत्री एवं भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष बृजेश रस्तोगी एवं कुछ सभासदों ने पहुंचकर गेट पर लगाए जा रहे काले पत्थर के निर्माण कार्य को रुकवा दिया था। जिसकों लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष डा. मोहम्मद आबिद हुसैन एवं भाजपा नेताओं एवं सभासदों की देर रात तक बैठक चली, जिसमें कोई नतीजा नहीं निकला। रविवार को भाजपा नेता एसडीएम रश्मि लंबा से जाकर मिले और अपना पक्ष रखा। डॉ आबिद हुसैन का कहना है कि नगर पंचायत बोर्ड का सर्वसम्मति के साथ प्रवेश द्वार के गेट का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है । यह भी पढ़ें- जिप अध्यक्ष -उपाध्यक्ष की कुर्सी अस्थिर होने से विकास प्रभावितप्रवेश द्वार का प्रस्ताव प्रवेश द्वार के कल गेट का पुन...