अलीगढ़, जून 26 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। नई रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में तहसील राजस्व बार एसोसिशन की हड़ताल गुरूवार को 20वें दिन भी जारी रही। इस दौरान अधिवक्ता भूख हड़ताल पर भी रहे। तहसील कोल में अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में धरना स्थल पर महानिरीक्षक निबन्धन उत्तर प्रदेश द्वारा रजिस्ट्री में नई व्यवस्था जारी किए जाने के संबंध में जारी पत्र को लेकर बैठक हुई। बैठक में समस्त अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महानिरीक्षक निबन्धन के विरोध में तहसील कोल के सभी अधिवक्तागण धरना स्थल पर हडताल करके बैठे है जो आगे भी जारी रहेगी। धरने के दौरान एडवोकेट रमेश कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, पवन शर्मा भूख हडताल पर रहे। यह भी पढ़ें- रजिस्ट्री कार्यालयों को ठेके पर दिए जाने के विरोध में भूख हड़ताल जारी संचालन महासचिव रामवीर सिंह बघ...