बरेली, मार्च 14 -- बिहारीपुर खत्री धर्मशाला स्थित बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर में शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा व हवन पूजन हुआ। प्रभात फेरी निकालने के बाद मंदिर में भगवान शिव के परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस मौके पर व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा, आनंद कक्कड़, नितिन मल्होत्रा, मुकेश मेहरोत्रा, विनीत कक्कड़, सागर मेहरोत्रा, अनुराधा मेहरोत्रा, आनंद टंडन, शिवाली, पूर्णिमा मेहरा, मनोज गोस्वामी, नितिन मेहरोत्रा व शिवम शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...