कालेराम मंदिर व जानकी महल में भी मनेगी हनुमान जयंती
अयोध्या, मार्च 30 -- अयोध्या, संवाददाता। चैत्र पूर्णिमा के पर्व पर महाराष्ट्रीय परम्परा के कालेराम मंदिर व जानकी महल में हनुमान जयंती अनुष्ठान पूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर कालेराम मंदिर में जहां भगवान भोर में भगवान की जयंती अभिषेक पूजन के साथ मनाई जाएगी। वहीं जानकी महल में यह आयोजन गोधूलि बेला में होगा। इसके उपरांत विराजमान भगवान को 56 भोग लगाया जाएगा।कालेराम मंदिर के मुख्य आचार्य गोपाल राव देशपांडे ने बताया कि यहां दक्षिण भारत की परम्परा के अनुसार हनुमान जयंती मनाई जाती है। उन्होंने बताया कि अयोध्या की परम्परा में कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी जिसे नरक चतुर्दशी या छोटी दीवाली को भी हनुमान जयंती की परम्परा का निर्वहन यहां किया जाता है। बताया गया कि कालेराम मंदिर में दक्षिणाभिमुख हनुमान जी विराजित हैं। उनका स्वरूप मां काली का है। हनुमान जी ने यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.