बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। संवाददाता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा-11 के छात्र-छात्राओं ने कक्षा-12वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक युवराज सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि विद्या भारती कानपुर प्रांत के प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्रा, विद्यालय के प्रबंधक अशोक सिंह परिहार, सदस्य संजीव मसुरिहा, प्रधानाचार्य रमेश गुप्ता ने विचार व्यक्त किए। 11वी छात्रा काजल, अंजली यादव आदि ने कहा कि विदाई समारोह का आयोजन एक परंपरा के अनुसार ही किया जाता है जबकि सभी छात्र-छात्राओं का भावनात्मक लगाव विद्यालय के साथ हमेशा बना रहता है। कार्यक्रम का संचालन डा. अजय कुमार अवस्थी ने किया। 12वीं के छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर विदा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...