महाराजगंज, जनवरी 4 -- चौक बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन सदैव समाज को प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि सावित्रीबाई फुले ने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर बालिकाओं और दलितों की शिक्षा के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। वर्ष 1848 में पुणे के भिडेवाड़ा में भारत का पहला बालिका विद्यालय स्थापित कर उन्होंने शिक्षा को सामाजिक सशक्तिकरण का माध्यम बनाया। उन्होंने बताया कि सावित्रीबाई फुले ने ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर 1873 में स्थापित सत्यशोधक समाज में सक्रिय भूमिका न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.