भदोही, मार्च 29 -- भदोही, संवाददाता। प्रयागराज जिले के एक इंटर कालेज में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये हड़प लिए। पैसा मांगने पर पीड़ित को आरोपितों ने दलित उत्पीड़न में फंसाने की धमकी भी दिया। गोपीगंज थाने में तीन आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया गया। गोपीगंज थाना क्षेत्र के सारीपुर, उमरपुर गांव निवासी आशीष कुमार ने तहरीर में कहा कि अप्रैल 2025 में गांव स्थित मेडिकल स्टोर पर परिचित ओमप्रकाश उर्फ करिया यादव आए, जो पहले से परिचित थे। प्रयागराज जिले के इंटर कालेज में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर औराई स्थित एक पार्टी के कार्यालय के पास ले जाकर कुछ लोगों से मिलवाया। उनकी बातों में आकर छोटे भाई अजीत के मूल प्रमाण पत्रों को देने के साथ ही किस्तों में आनलाइन और आफलाइन आरोपितों को पैसा दे दिया। ना तो न...