मऊ, फरवरी 13 -- दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। दुबारी स्थित जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में गुरुवार को एआई चौपाल एवं अत्याधुनिक एआई लैब का उद्घाटन किया गया। इस महत्वपूर्ण परियोजना को कॉमनवेल्थ सेक्रेट्रिएट, लंदन में डायरेक्टर पद पर कार्यरत सुरेश यादव के प्रयासों से साकार किया गया। यह लैब विश्व की अग्रणी चिप निर्माता कंपनी इंटेल के सहयोग से स्थापित की गई है। स्थापना से लेकर क्रियान्वयन तक विद्यालय के पूर्व छात्र इंजीनियर हेमंत कुमार यादव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश यादव ने कहा कि ग्रामीण भारत को तकनीक से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षा और डिजिटल सशक्तिकरण को नए भारत की नींव बताया। विशिष्ट अतिथि पूर्व डीजीपी छत्तीसगढ़ डॉ.रामलाल सिंह यादव ने अनुशासन, शिक्षा और तकनीकी दक्षता को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। इंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.