मथुरा, दिसम्बर 9 -- थाना अंतर्गत कस्बा से मथुरा कालेज पढ़ने जाने वाली छात्रा का काफी समय से दो मनचले उसका पीछा कर छेडखानी कर रहे थे। इससे पीड़िता मानसिक रूप से परेशान हो गयी। जानकारी होने पर पिता ने शिकायत की तो आरोप है कि नामजदों ने छात्रा के पिता को जाने से मारने की धमकी दी। पिता की तहरीर पर राया पुलिस ने नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। कस्बा राया क्षेत्र से एक छात्रा मथुरा कालेज में पढ़ने जाती है। आरोप है कि पिछले काफी समय से दो मनचले युवक उसका पीछा कर परेशान कर रहे थे। आरोपी युवक समीर और शाहरुख की इस हरकतों से छात्रा मानसिक रूप से परेशान हो गयी। उसके गुमसुम रहने पर परिजनों ने उससे जानकारी की। उसने पीछा कर छींटाकशी करने वाले दोनों युवकों की हरकत के बारे में परिजनों को जानकारी दी। इस पर छात्रा के पिता ने विगत दिन दोन...