लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- चेतना मेमोरियल पब्लिक इंटर कालेज नैनापुर में 24 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कालेज के छात्र छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा मौजूद रहे। कालेज के संस्थापक इंजी. धनीराम मौर्य ने मौजूद लोगों का स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईओएस ने दीप प्रज्ववलित कर किया। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। 'तेरी मंद-मंद मुश्कनिया, रिमझिम रिमझिम, तू इतनी दूर क्यों है मां, संदेशे आते हैं' आदि गीतों पर बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां दीं। बीते सत्र में हाई स्कूल व इंटर में अच्छे अंकों से पास हुए बच्चों को सम्मानित किया गया। कालेज के संस्थापक धनीराम मौर्य ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की श...