गाजीपुर, फरवरी 17 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के महेगवा स्थित मां सरस्वती पैरा मेडिकल कॉलेज में बीफार्मा का छात्र 21 वर्षीय विपुल यादव मंगलवार को कॉलेज की चौथी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिर गया। जानकारी होते ही कॉलेज के लोग मऊ स्थित अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि छात्र मोबाइल पर बात करते हुए आवेश में आकर कूद गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है। बीफार्मा छात्र विपुल यादव बिरनो थाना क्षेत्र के रुहीपुर गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह कॉलेज की छत पर किसी युवती से मोबाइल पर बात कर रहा था। बातचीत के दौरान वह उत्तेजित हो गया और अचानक छत से छलांग लगा दी। हादसे के तुरंत बाद कॉलेज प्रशासन और स्थानीय लोगों ने विपुल को गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.