लोहरदगा, मार्च 25 -- लोहरदगा, संवाददाता।नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया-एनएसयूआई छात्र संघ, लोहरदगा के जिला अध्यक्ष मनौवर आलम के नेतृत्व में बीएस कालेज लोहरदगा में 15 सूत्री मांगों को लेकर कालेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। छात्र संघ ने कालेज में व्याप्त शैक्षणिक और आधारभूत समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए उनके स्थायी समाधान की मांग की। इस पहल से कालेज प्रशासन भी सक्रिय नजर आया।प्राचार्य ने छात्र संघ की मांगों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि महाविद्यालय की सभी समस्याओं का मूलरूप से समाधान किया जाएगा। कालेज को बेहतर और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाएगा।एनएसयूआई की प्रमुख मांगों में पीजी के सभी विषयों की पढ़ाई शुरू करना, चारदीवारी और साइकिल स्टैंड का निर्माण,नियमित कक्षाओं का संचालनलाइब्रेरी, लैब और डिजिटल सुविधाओं में सुधार, सीसीटीवी ...