मधेपुरा, फरवरी 17 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित एमएमएमभी डिग्री कालेज का निर्माणाधीन भवन को तोड़ कर क्षति पहुंचाने का मामला सामने आया है। मामले में प्राचार्य राजेश कुमार सिंह की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना रविवार देर रात की बतायी जा रही है। बताया गया कि विश्वविद्यालय के निर्देश के मुताबिक कालेज में भवन निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार की शाम तक लेबर और मिस्त्री काम में जुटे रहे। देर शाम काम समाप्त कर सभी घर चले गए। रात में अज्ञात उपद्रवी तत्वों ने निर्माणाधीन भवन के दीवार के कुछ हिस्से को तोड़ कर गिरा दिया। घटना का पता सुबह में चला। इसके बाद थाना पुलिस को मामले की लिखित जानकारी दी गयी। कालेज के सचिव कैलाश चंद्र यादव ने बताया कि कालेज के स्थापना काल से ही कुछ लोग बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। थानाध्यक्ष संत...