गाजीपुर, जुलाई 13 -- गाजीपुर (रेवतीपुर)। क्षेत्र के कालूपुर गंगा तट पर बीते करीब एक माह से खाली मालवाहक जलपोत फंसने के कारण करीब एक माह से खड़ा था। लेकिन अब गंगा नदी का जलस्तर सामान्य होने के बाद खाली मालवाहक जलपोत सोमवार सुबह वाराणसी के लिए रवाना हो गया। जलपोत पर करीब आधा दर्जन क्रू मेंबर सवार हैं। यह मालवाहक पोत पिछले महीने कोलकाता से वाराणसी के लिए रवाना हुआ था। गाजीपुर में हमीद सेतु से पहले कालूपुर गंगा तट के सामने नदी में जलस्तर काफी कम होने के कारण यह बीच धारा में फंस गया था। जलपोत के फंसने की सूचना मिलने के बाद भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण मुख्यालय में हलचल मच गई थी। दरअसल, आगामी अक्तूबर में विदेशी पर्यटकों को लेकर लक्जरी क्रूज '' गंगा विलास '' को भी इसी जलमार्ग से कोलकाता से वाराणसी तक जाना है। इस घटना ने पूर्व में की गई ड्...