काली लर के पास हाथियों ने वनकर्मियों को दौड़ाया
पीलीभीत, अगस्त 26 -- पीलीभीत। नेपाल से आए हाथियों के दल ने टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आनंद लाल के पास बने वॉच टावर को क्षतिग्रस्त कर दिया। यही नहीं काली लर के पास तो वॉच टावर पर बैठे कमियों को देख कर दौड़ा लिया। हालांकि कोई अनहोनी नहीं हुई। पूरे मामले में पीटीआर के डीएफओ ने महोफ से लेकर लग्गा भग्गा तक में अलर्ट किया है। बीते दो दिनों से लग्गा भग्गा में 15 हाथियों का दल आया हुआ था। लग्गाा भग्गा में आकर हाथियों ने दो दिन पूर्व वॉच टावर को निशाना बनाया। इस पर वन कर्मी घबरा गए और हाथियों ने उनको दौड़ा लिया। हांलाकि सभी सुरक्षित रहे। इसके बाद लग्गा भग्गा से हाथियों का दल वापस हो गया। अब एक हाथी ने आनंद ताल के पास बने वॉच टावर को तहस नहस कर दिया। जिससे वाच टावर की सुरक्षा और कर्मियों को असुविधा हो रही है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि हाथी डेरा जमाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.