बोकारो, अप्रैल 25 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार थाना परिसर में पेटरवार तेनुचौक के दुकानदारों व बस एजेंटों की एक बैठक सीओ अशोक राम की अध्यक्षता में हुई। मौके पर थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, अवर निरीक्षक मेहता सहित दुकानदार व बस एजेंट मौजूद रहे। सीओ ने दुकानदारों से कहा कि आपलोग रोजी रोजगार करें, इसमें प्रशासन बाधक नही हैं, लेकिन अगर अव्यवस्था फैली तो प्रशासन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि जो सर्विस रोड है उसके अंदर ही वाहनों को लगाए, लेकिन अगर वाहन काले रोड़ पर लगाई जाती है तो इसकी जवाबदेही आपकी होगी और वाहन मालिक के साथ ही साथ आप पर भी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- प्रशासन के एक्शन में आते ही मची अफरा तफरी, कई वाहनों पर कार्रवाई विदित हो कि वृंदावन होटल के पास वाहनों को आड़े तिरछे लगा दिए जाने के कारण आये दिन पेटरवार तेनुचौक में जाम क...