मुरादाबाद, मार्च 24 -- मुरादाबाद। सोनकपुर स्टेडियम में खिलाड़ियों को बेहतर क्रिकेट सुविधा देने के उद्देश्य से नई पिच तैयार करने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। खास बात यह है कि इस बार पिच निर्माण के लिए हरियाणा से विशेष गुणवत्ता वाली काली मिट्टी मंगाई गई है, जो खेल के स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। स्टेडियम में दो ट्रक काली मिट्टी पहुंच चुकी है और निर्माण कार्य जारी है। क्रीड़ा अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि पिच को लगभग 10 दिनों के भीतर तैयार कर लिया जाएगा। हालांकि, इसे पूरी तरह मैच खेलने योग्य और बेहतरीन प्रदर्शन देने के लिए करीब एक माह का समय लगेगा। उन्होंने बताया कि पुरानी पिच खस्ताहाल हो चुकी थी, जिससे खिलाड़ियों को खेल के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। नई पिच के तैयार होने के बाद गेंद की उछाल और गति बेहतर...