काली माता मंदिर में देवी भजनों पर रात भर झूमें श्रद्धालु
बलरामपुर, मार्च 27 -- ललिया संवाददाता। थाना ललिया क्षेत्र के बल्देवनगर स्थित काली माता मंदिर परिसर में देवी जागरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी व वरिष्ठ नेता उमाशंकर तिवारी ने विधि-विधान से गणेश पूजन एवं देवी पूजन कर किया। इसके बाद शुरू हुए जागरण में मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों ने भजन-कीर्तन, धार्मिक झांकियों और मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों और जीवंत झांकियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे और "जय माता दी" के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। लोगों ने मात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.