मऊ, मार्च 31 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के दुबारी ग्राम पंचायत अंतर्गत टमठा गांव के प्राचीन काली माता मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में एक व्यक्ति द्वारा कथित फर्जी पट्टे का हवाला देकर बाधा डालने का मामला सामने आया है। इससे आहत ग्रामीणों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों के अनुसार, टमठा गांव में स्थित अति प्राचीन काली माता मंदिर का जीर्णोद्धार समस्त ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से कराया जा रहा है। आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति, जो वर्ष 2010 से 2015 के बीच वार्ड सदस्य रह चुका है, मंदिर निर्माण में व्यवधान उत्पन्न कर रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि उक्त व्यक्ति ने वर्ष 2014 में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर फर्जी हस्ताक्षर के सहारे अपनी चाची के नाम एक जमीन का पट्टा आवंटित कराय...