मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- मुरादाबाद। लाल बाग स्थित काली माता मंदिर एवं प्राचीन सिद्धपीठ श्री नौ देवी काली माता मंदिर के महंतों का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। इनकी शिकायतें श्री पंच दश जूना अखाड़ा हनुमान घाट काशी तक पहुंची। जिनको संज्ञान में लेकर अखाड़े के अध्यक्ष श्री महंत हरि गिरि महाराज ने अखाड़े के प्रवक्ता महंत नारायण गिरि के नेतृत्व में बुधवार को पच्चीस सदस्य टीम मुरादाबाद जांच करने के लिए भेजी। नारायण गिरि ने बताया जल्द ही यहां एक महासभा होगी। जिसके बाद इन दोनों महंतों को स्थानांतरण कर नए महंत गद्दीसीन कराए जाएंगे। इस दौरान महंतों के अलावा पहुंचे लोगों ने भी अपनी शिकायतें बताईं। काली माता मंदिर के महंत सज्जन गिरि और प्राचीन सिद्धपीठ श्री नौ देवी काली माता मंदिर के महंत रामगिरि पर लंबे समय से विवाद चल रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है क...