बाराबंकी, मई 11 -- जैदपुर। नगर पंचायत जैदपुर के पावर हाउस स्थित बाबा आनंदेश्वर मन्दिर में संकट मोचन बालाजी हनुमान व माता काली माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मन्दिर के सेवादार अर्जून कश्यप, संतोष पाठक ने संयुक्त रूप से किया। कस्बे के पावर हाउस परिसर में मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंत्रोच्चारण के साथ अयोध्या से लाई गई संकट मोचन बाला जी व माता काली माता की मूर्ति की स्थापना की गई। इससे पूर्व हवन व पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आसपास गांव के सैकड़ो भक्त शामिल हुए। दोपहर बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया जो देर रात तक चलता रहा। इस मौके पर योगेश मिश्रा, अर्जुन, संतोष पाठक, मनोज मिश्रा, चंदन मिश्रा, विक्की...