कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर, संवाददाता। नवरात्र के दौरान काली मठिया मंदिर में दर्शन करने के दौरान चार महिलाओं की चेन चोरी हो गई। इस दौरान एक श्रद्धालु ने आरोपित महिला को रंगेहाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। इलाकाई लोगों के अनुसार बीते दो दिन में चार महिलाओं की चेन व मंगलसूत्र चोरी हुए हैं। काकादेव पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपित महिला के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। विजय नगर निवासी कोमल गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह वह काली मठिया मंदिर में दर्शन करने गई थीं। इस बीच भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला ने उनकी चेन तोड़ ली। हालांकि उन्होंने आरोपित महिला को रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद महिला को पीटने के बाद मंदिर में मौजूद मिशन शक्ति की टीम को सौंपकर मुकदमा दर्ज कराया। वहीं शास्त्री नगर निवासी वात्सेय त्रिपाठी के अनुसार शुक्रवार को उनकी मां मंजू मंदिर गई थ...