गुमला, मई 24 -- गुमला प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। शहर के जशपुर रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला से चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। मामले में गोकुल नगर निवासी इतिसेन गुप्ता ने अज्ञात बाइक सवार दो अपराधियों के खिलाफ गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। दर्ज प्राथमिकी में महिला ने बताया कि 23 मई की रात वह अपनी सहेली के साथ काली मंदिर से दर्शन कर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान जशपुर रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और उसके गले में पहनी सोने की चेन झपटकर तेजी से जशपुर रोड की ओर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं...