काली मंदिर में सोने की आंख चोरी करते पकड़ा गया चोर, लोगों में आक्रोश
सासाराम, जून 9 -- नोखा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की सुबह दक्षिणी बरांव पंचायत के शिवपुर गांव स्थित प्राचीन काली मंदिर में मां काली की प्रतिमा से सोने की आंख चोरी करते एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जाता है कि आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए महिला का वेश धारण कर रखा था।
चोरी करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी मंदिर में उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर पड़ने के बाद लोगों ने उसे पकड़कर तलाशी ली, जिसमें प्रतिमा से निकाली गई सोने की आंख बरामद हुई। पूछताछ के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले भी मंदिर से सोने की आंख और अन्य आभूषण चोरी हो चुकी है। लेकिन पुलिस अब तक किसी मामले का खुलासा नहीं कर सकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.