बलिया, अप्रैल 20 -- बलिया। शहर के बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर के पास स्थित काली मंदिर में सोमवार को शीतला माता का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर दो दिन पूर्व से चली आ रही तैयारियों से मंदिर परिसर भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर में बंगाल, बनारस और जिले के विभिन्न इलाकों से मंगाए गए फूलों से माता का श्रृंगार किया गया। मंदिर कमेटी के व्यवस्थापक गणेश जायसवाल ने बताया कि मंदिर में माता शीतला की स्थापना 13 मई 2013 को अक्षय तृतीया के दिन हुई थी। जिसका हर वर्ष भव्य रुप से वर्षगांठ मनाया जाता है। इस दौरान महिलाएं भजन-कीर्तन के साथ धार्मिक नृत्य करके माता का पूजन करती है। पूजन के दौरान पूरे दिन प्रसाद वितरण का दौर चलता रहा, जिसमें हजारों श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.