जमशेदपुर, दिसम्बर 25 -- जमशेदपुर। लोक कल्याणार्थ श्री श्री नवचण्डी महायज्ञ एवं रुद्राभिषेक सह भंडारा का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक दशनामी नागा संन्यासी आश्रम, काली मंदिर, पारडीह में किया जाएगा। महायज्ञ का शुभारंभ 31 दिसंबर को प्रातः 9 बजे रुद्राभिषेक से होगा, इसके बाद चंडी पाठ एवं संध्या में भजन-कीर्तन आयोजित होंगे। 1 जनवरी 2026 को पूजन, हवन, महाआरती के बाद दोपहर 1 बजे से 36वें भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ संरक्षक श्री महंत विद्यानंद सरस्वती रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...