धनबाद, मार्च 9 -- तेलमच्चो पंचायत के लाहरबेड़ा टोला में रविवार को काली मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य के लिए शिलान्यास जिप सदस्य आशा देवी व मुखिया मीरा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। जिप सदस्य आशा देवी ने कहा कि काली मंदिर का जीर्णोद्धार ग्राम सभा से पारित करवाकर 15 वें वित्त आयोग मद से होगा। जल्द ही मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर मंदिर में माता की स्थापना की जाएगी। मौके पर जिप सदस्य आशा देवी, मुखिया मीरा कुमारी, पंचायत सचिव जोगेश्वर प्रसाद साव, जिप प्रतिनिधि गणेश महतो, मुखिया प्रतिनिधि शिबु महतो, वार्ड सदस्य राम दास राम, महरू महतो, गौरी राय, दुर्गा मांझी, शिवनारायण राम, अभिकर्ता सीताराम रवानी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...