सीतापुर, अप्रैल 15 -- सिधौली, संवाददाता। एनएचएआई के हाइवे स्थित प्राचीन काली मंदिर को एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण हटाने के नोटिस पर हिन्दू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया। संगठनों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बालकृष्ण सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार एनएचएआई ने सड़क चौड़ीकरण के अंतर्गत प्राचीन काली माता मंदिर को तोड़ने का नोटिस जारी किया गया। साथ ही मंदिर के भूभाग को अवैध कब्जा बताया। जिसे संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गलत ठहराते हुए कहा कि ये प्राचीन मंदिर हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, जिसे अवैध बताना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है। धार्मिक स्थलों को विस्थापन के लिए सुप्रीम कोर्ट और सरकार के विशेष दिशा निर्देश हैं। संगठन का कहना है कि मंदिर हटाए जाने की किसी भी कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। इस दौरान बच्चे प्...