जमुई, जून 6 -- खैरा । निज संवाददाता प्रखंड अंतर्गत बाघाखाड़ गांव में शनिवार को मां काली मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। गौरतलब है कि 6 जून 2025 को मां काली मंदिर एवं मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई थी। इसके एक वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्त्रम में गांव के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। पुजारियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर मां काली का विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद भजन-कीर्तन मंडलियों ने भक्तिमय प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। भजन-कीर्तन के दौरान महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे श्रद्धा भाव से झूमते नजर आए। आयोजन के दौरान मां काल...