ललितपुर, मार्च 21 -- चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन कल्याणारी मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना हुई। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में सुबह से उमड़े श्रद्धालुओं ने जगतजननी का जलाभिषेक पूजन करके सुख, शांति और समृद्धि के लिए कामना की। जगह-जगह धार्मिक आनुष्ठानों का क्रम भी जारी रहा। दुर्गा सप्तशती के पाठ गुंजायमान होते रहे। नवरात्र के तीसरे दिन जनपद में माता के चंद्रघंटा स्वरूप को देवी मंदिरों और घरों में पूजा गया। भक्तों ने मां को पुष्प, सिंदूर, अक्षत, गंध, धूप आदि अर्पित करके दूध से बनी मिठाइयों का भोग लगाया। पूजा के दौरान दुर्गा चालीसा का पाठ और दुर्गा आरती का गायन हुआ। दुर्गा सप्तशती का क्रम निर्बाध रूप से जारी रहा। नवचंडी और शतचंडी के आयोजन भी जारी रहे। देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करके रात्रि जागरण किया। काली बउवा, बीजासेन मा...