बागेश्वर, जून 1 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। बैजनाथ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार पर लगी काली फल्म हटाई। वाहन चालक पर जुर्माना भी लगाया है। मालूम हो कि गत दिनों एसपी जितेंद्र मेहरा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वाहनों में अवैध लाल नीली बत्ती, हूटर, बहुरंगी लाइट, शीशों में काली फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। इसी क्रम में रविवार की शाम को बैनाथ पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक कार चालक द्वारा शीशों पर काली फिल्म लगायी हुई थी, जिसको मौके पर निकालकर चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- कार पर हूटर लगाकर भर रहे थे फर्राटा, किया चालान साथ ही वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी कि इस तरह से शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...