औरैया, मार्च 18 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली औरैया पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए काली फिल्म और अवैध हूटर लगी एक बोलेरो गाड़ी को सीज कर दिया। यह कार्रवाई जालौन चौराहा पर वाहन चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार बुधवार को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो को रोककर जांच की गई। जांच में पाया गया कि वाहन की खिड़कियों पर काली फिल्म लगी थी और उस पर अवैध रूप से हूटर सायरन भी लगा हुआ था, जो यातायात नियमों के विरुद्ध है।वाहन चालक से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन मौके पर कोई वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में चालान करते हुए वाहन को धारा 207 के तहत सीज कर दिया। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक व पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशों तथा पुलिस अ...